विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस | World Day for International Justice 2024
17 जुलाई को दुनिया भर में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) मनाया जाता है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है, जो अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय की उभरती प्रणाली को मान्यता देने के प्रयास के तहत मनाया जाता है।
>उद्देश्य | Objective
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) को मनाने का उद्देश्य पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके न्याय का समर्थन करने के लिए सभी को एकजुट करना है। व मौलिक मानवाधिकारों की वकालत और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस 2024 की थीम
विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) हर साल एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। साल 2024 की थीम “Bridging Gaps, Building Alliances.” है।
विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का इतिहास
17 जुलाई 1998 को, 120 देश के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के रोम संविधि नामक एक संधि पर हस्ताक्षर किये। और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) की स्थापना की, जो 1 जुलाई 2002 को अस्तित्व में आया। रोम संविधि पर हस्ताक्षर करने को एक उत्सव के रूप मे मनाने के लिए, हर साल अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस मनाया जाता है।
Frequently Asked Questions
Get answers to the most common queries related to the World Day for International Justice.
Qus.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है?
Ans.यह नीदरलैंड के हेग में स्थित है।
Qus.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना कब हुई थी?
Ans.इसकी स्थापना 1 जुलाई 2002 में हुई थी।
Qus.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन थे?
Ans.ICJ में पहले भारतीय मुख्य न्यायाधीश डा. नगेन्द्र सिंह थे।