Branches of Physics in Hindi | भोतिकी की शाखाएँ

Branches of Physics | भोतिकी की शाखाएँ


भौतिकी विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें गति, गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष, ऊर्जा, समय आदि से संबंधित अध्ययन किया जाता है। भौतिकी विज्ञान की मुख्य दो शाखाएं है, परन्तु इसको उपशाखाओं में भी विभाजित किया गया है। आइये इस लेख के माध्यम से भौतिक विज्ञान की प्रमुख शाखाओं के बारे में अध्ययन करते हैं, जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी।

खगोल भौतिकी (Astrophysics)

इसमें नक्षत्रों के भौतिक रूप से सम्बन्धित खगोलीय पिण्डों जैसे तारे, आकाशगंगा,आदि का अध्ययन किया जाता है।

परमाणवीय तथा आणविक भौतिकी (Atomic and molecular physics)

इसमें परमाणुओं और अणुओं के गुणों तथा संरचना का अध्ययन किया जाता है।

ध्वनिकी (Acoustics)

इसमें ध्वनि के उत्पादन तथा उसके गुणों का अध्ययन किया जाता है।

जैव भौतिकी (Biophysics)

इसमें जीवन चक्रों से सम्बन्धित भौतिकी के नियमों तथा उनके उपयोगों का अध्ययन किया जाता है।

क्रायोजैनिक्स (Cryogenics)

इसमें निम्न ताप के विभिन्‍न प्रयोगों तथा नियन्त्रण का अध्ययन किया जाता है।

संघनित द्रव्य भौतिकी (Condensed matter physics)

यह भौतिकी की वह शाखा है जिसमें द्रव्य की संघनित कला के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है।

ब्रह्माण्ड विज्ञान (Cosmology)

पृथ्वी, अन्तरिक्ष तथा उसमें उपस्थित सभी खगोलीय पिण्डों को समग्र रूप से विश्व या ब्रह्माण्ड कहते हैं। ब्रह्माण्ड से सम्बन्धित अध्ययन को ब्रह्माण्ड विज्ञान कहते हैं।

बैद्युत चुम्बकत्व (Electromagnetism)

विज्ञान की वह शाखा जिसमें वैद्युत आवेशित कणों के बीच लगने वाले बलों का अध्ययन किया जाता है।

विद्युत गतिकी (Electrodynamics)

इसमें चुम्बकीय तथा वैद्युत बलों के बीच सम्बन्धों का विश्लेषण किया जाता है।

द्रव्य गतिकी (Fluid dynamics)

इसमें द्रवों तथा गैसों की गति तथा उनके व्यवहारों का अध्ययन किया जाता है।

भू-मौतिकी (Geophysics)

इसमें पृथ्वी के गुणों तथा मौतिक विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है।

स्वास्थ्य भौतिकी (Health physics)

इसमें विकिरण से मनुष्यों की सुरक्षा का अध्ययन किया जाता है।

न्यून तापमान भौतिकी (Low temperature physics)

यह सामान्य ताप से नीचे उत्पादन व रख-रखाव के विज्ञान से सम्बन्धित है। इसमें परम शून्य ताप तथा इस ताप पर होने वाली विभिन्‍न परिघटनाओं का आकलन किया जाता है।

गणितीय भौतिकी (Mathematical physics)

इसमें गणितीय प्रणाली द्वारा भौतिक घटनाओं का अध्ययन किया जाता है।

यात्रिकी (Mechanics)

यह भौतिकी की वह शाखा है जिसमें निर्देश तन्त्र से पिण्डों की गति का अध्ययन किया जाता है।

आणविक भौतिकी (Molecular physics)

इसमें अणुओं के व्यवहार तथा संरचनात्मक गुणों का अध्ययन किया जाता है।

नाभिकीय भौतिकी (Nuclear physics)

इसमें परमाणवीय नाभिक के साथ नाभिकीय अभिक्रियाओं की संरचना तथा गुणों व उपयोगों का अध्ययन किया जाता है।

प्रकाशिकी (Optics)

इसमें प्रकाश के व्यवहार तथा प्रकृति का अध्ययन किया जाता है।

कण भौतिकी (Particle physics)

इसमें तत्त्वीय कणों के गुणों तथा व्यवहार का विश्लेषण किया जाता है। इसे ऊर्जा भौतिकी भी कहते है।

प्लाज्मा भौतिकी (Plasma physics)

प्लाज्मा गैस की एक अवस्था है जिसमें धन आयन तथा इलेक्ट्रॉन स्वतन्त्र अवस्था में रहते हैं।

क्वान्टम भौतिकी (Quantum physics)

यह क्वान्टम भौतिकी के विभिन्‍न अध्ययनों से सम्बन्धित है। जिसके अन्तर्गत विद्युत चुम्बकीय विकिरण तथा पदार्थों के मध्य अनुक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

आपेक्षिक भौतिकी (Relativistic physics)

यह अल्बर्ट आइन्सटीन द्वारा विकसित अन्तरिक्ष और समय का भौतिक सिद्धान्त है जो इस सिद्धान्त पर आधारित है कि भौतिक विज्ञान के सारे नियम एक समान गति करती वस्तु पर समान रूप से लागू होते हैं। जिसमें एक समान गति करते स्रोत से आता हुआ प्रकाश समान होता है| चाहे प्रेक्षक या स्रोत कितना ही धीमा या तेज हो।

ठोस- अवस्था भौतिकी (Solid-state physics)

इसे संघनित द्रव्य भौतिकी भी कहते हैं। इसमें ठोस पदार्थ के भौतिक गुणों का अध्ययन किया जाता है।

सांख्यिकी यात्रिकी (Statistical mechanics)

इसमें क्षेत्र दीर्घदर्शी प्रणली,उसके परमाणु तथा अणुओं के घटक से सम्बन्धित क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता है।

ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)

इसमें ऊष्मा तथा ऊर्जा के विभिन्‍न रूपों व ऊर्जा का एक अवस्था से दूसरी अवस्था में रूपान्तरण का अध्ययन किया जाता है।