Branches of Chemistry in Hindi | रसायन की शाखाएँ

Branches of Chemistry | रसायन की शाखाएँ


कृषि रसायन (Agro chemistry)

कृषि उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण आदि में रसायन के अनुप्रयोग।

विश्लेषणात्मक रसायन (Analytical chemistry)

गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण से सम्बन्धित।

जैव रसायन भेषज (औषध) विज्ञान (Biochemical pharmacology)

जीवों पर औषध के प्रभाव और औषधों की लक्ष्यों पर क्रियाविधि से सम्बन्धित।

जैव रसायन (Biochemistry)

सजीवों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं से सम्बन्धित।

जैव अकार्बनिक रसायन (Bioinorganic chemistry)

धातु आयन-ऊतक अन्योन्यक्रिया तथा थातु आयनों का एन्‍जाइम क्रियाविधि पर प्रभाव।

रासायनिक बलगतिकी (Chemical kinetics)

रासायनिक अभिक्रिया के वेग तथा क्रियाविधि से सम्बन्धित।

क्लस्टर रसायन (Cluster chemistry)

आबन्ध परमाणुओं के क्लस्टर, एकल अणुओं तथा स्थूल ठोसों के बीच के आकार के (मध्यवर्ती) अध्ययन में।

मिश्रित रसायन (Combinatorial chemistry)

अणुओं को कम्प्यूटर उद्दीप्त करने तथा अणुओं के मध्य अभिक्रियाओं से सम्बन्धित है।

कॉस्मेटोलॉजी अथवा सौन्दर्य प्रसाधन विज्ञान (Cosmatology)

प्रसाधन सामग्री तथा इनके उपयोग से सम्बन्धित।

विद्युतरसायन (Electrochemistry)

रेडॉक्स अभिक्रियाओं में निर्गमित ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन तथा विद्युत ऊर्जा के स्वतः अप्रवर्तित रासायनिक परिवर्तनों में उपयोग से सम्बन्धित।

पर्यावरणीय रसायन (Environmental chemistry)

परिवहन, अभिक्रियाओं, प्रभावों, तथ्यों आदि पर्यावरणीय रासायनिक स्पीशीज से सम्बन्धित।

कार्बनिक रसायन (Organic chemistry)

कार्बन व हाइड्रोजन के यौगिक (हाइड्रोकार्बन) तथा इनके व्युत्पन्नों के अध्ययन के सम्बन्धित।

कार्बधात्विक रसायन (Organometallic chemistry)

कार्बन और थातु के मध्य आबन्धयुक्त यौगिकों के अध्ययन से सम्बन्धित

प्रकाश रसायन (Photochemistry)

द्रव्य और प्रकाश के मध्य अन्योन्य क्रिया से सम्बन्धित।

भौतिक रसायन (Physical chemistry)

ऊर्जा सम्बन्धित रासायनिक परिवर्तनों से सम्बन्धित।

भौतिक-कार्बनिक रसायन (Physical organic chemistry)

कार्बनिक अणुओं की आपसी संरचना तथा प्रतिक्रियक क्षमता से सम्बन्धित।

पॉलिमर (बहुलक) रसायन (Polymer chemistry)

पॉलिमर की संरचना, गुणों तथा इनके संश्लेषण की नई विधियों को खोजने से सम्बन्धित।

क्वांण्टम रसायन (Quantum chemistry)

अवपरमाणुक कणों की अन्योन्यक्रिया तथा गति का गणितीय वर्णन से सम्बन्धित।

खाद्य रसायन (Food chemistry)

खाद्यों के रासायनिक प्रसंस्करण से सम्बन्धित।

अदालती रसायन (Forensic chemistry)

अपराध (जुर्म) के अन्वेषण में रासायनिक सिद्धान्तों, तकनीकों और विधियों के अनुप्रयोगों से सम्बन्धित।

सामान्य रसायन (General chemistry)

द्रव्य की संरचना और द्रव्य तथा ऊर्जा के मध्य अभिक्रिया से सम्बन्धित।

भू-रसायन विज्ञान (Geochemistry)

भू-चट्टानों खनिजों तथा खगोलीय पिण्डों की रासायनिक संरचना, परिवर्तनों तथा प्रक्रियाओं से सम्बन्धित।

हरित रसायन (Green chemistry)

ऐसी विधियों तथा उत्पादों का प्रयेग करना जिनसे वातावरणीय प्रदूषण कम हो से सम्बन्धित।

जल विज्ञान (Hydrology)

जलमण्डल तथा वायुमण्डल में जल की उपस्थिति, गुणों के सम्बन्ध में जल के विज्ञान से सम्बन्धित।

अकार्बनिक रसायन (Inorganic chemistry)

कार्बन को छोड़कर सभी तत्वों तथा इनके यौगिकों, CO,CO2 काबेनिटों तथा बाइकार्बोनिटों सहित अध्ययन से सम्बन्धित।

औषधीय रसायन (Medicinal chemistry)

भेषजगुणीय औषधियों के संश्लेषण, डिजाइन तथा परिवर्धन से सम्बन्धित।

नैनो रसायन (Nanochemistry or Nanotechnology)

नैनो परमाणुओं तथा अणुओं तथा इनके संयोजन से बने नैनो समूहों तथा इनके गुणों से सम्बन्धित।

नाभिकीय रसायन (Nuclear chemistry)

नाभिकीय संलयन, नाभिकीय विखण्डन, रेडियोसक्रिय तत्वों के अध्ययन से सम्बन्धित।

ठोस अवस्था रसायन (Solid state chemistry)

द्रव्य की ठोस अवस्था में संरचना, गुण तथा संश्लेषण के अध्ययन से सम्बन्धित।

स्पेक्ट्रोस्कीपी (Spectroscopy)

द्रव्य के अध्ययन में द्रव्य के उत्सर्जन तथा अवशोषण स्पेक्ट्रम से सम्बन्धित।

त्रिविम रसायन (Stereoscopy)

अणुओं तथा जटिल यौगिकों, में परमाणुओं की त्रिविमीय व्यवस्था से सम्बन्धित।

पृष्ठ रसायन (Surface chemistry)

सतह या अन्ततरापृष्ठ पर होने वाली परिघटनाओं से सम्बन्धित।

सैद्धान्तिक रसायन (Theoretical chemistry)

रासायनिक प्रक्रमों के पूर्वकर्थन (भविष्यकथन) में रासायनिक तथा भौतिकीय गणनाओं के अध्ययन से सम्बन्धित।

ऊष्मा रसायन (Thermochemistry)

रासायनिक अभिक्रियाओं पर ऊष्मीय प्रभाव के अध्ययन से सम्बन्धित।

ऊष्मागतिकी (Thermodynamics)

भौतिक तथा रासायनिक प्रक्रमों के दौरान ऊर्जा परिवर्तनों से सम्बन्धित कार्बनिक रसायन (0हथाए जाक्षांआ9) कार्बन व हाइड्रोजन के यौगिक (हाइड्रोकार्बन) तथा इनके व्युत्पन्नों के अध्ययन के सम्बन्धित।